PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़ | 26 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के आने के बाद किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एग्री स्टेक के नाम पर किसानों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों की ज़मीन दो या तीन अलग-अलग गांवों में होने के बावजूद केवल एक जगह का ही एग्री स्टेक स्वीकृत हो रहा है, जबकि बाकी खेतों का डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसान यह सवाल उठा रहे हैं कि वे अपने बाकी खेतों की फसल कहां बेचें?
किसानों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों को धान खरीदी का पूरा लाभ मिलता था। कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के अनुसार न केवल समय पर धान खरीदी की, बल्कि बोनस राशि भी किसानों के खाते में समय-समय पर जमा की थी।
लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की “सायं-सायं” सरकार बनी है, तब से किसानों के साथ-साथ आम जनता भी परेशान है।
खाद की कमी, एग्री स्टेक की गड़बड़ी और बिजली के बढ़ते दाम ने ग्रामीणों की कमर तोड़ दी है।
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के किसानों का कहना है कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। किसानों की धान खरीदी में देरी और तकनीकी समस्याओं के चलते किसान अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं।
उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है और धान खरीदी को सीमित करने की तैयारी में है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए मजबूर होंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
