रायपुर राज्य उत्सव से लौटते समय ग्रामीणों को आधे रास्ते मे छोड़ा, ग्रामीणों मे रोष

राजनीति

PNBCG NEWS TILDA NEORA


📍ताज़ा खबर — रायपुर राज्य उत्सव से लौटते ग्रामीणों में रोष

तिल्दा नेवरा:
ग्राम बोइरझिठी से लगभग 40 ग्रामीण आज रायपुर राज्य उत्सव में शामिल होने गए थे, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में वे मौजूद रहे। ग्रामीणों के अनुसार, गाँव के सरपंच और आवास मित्र द्वारा सुबह लगभग 5 बजे बस की व्यवस्था कर सभी को राज्य उत्सव भेजा गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि रायपुर पहुँचने के बाद किसी ने चाय, पानी या नाश्ते की व्यवस्था तक नहीं की, जिससे सभी लोग भूखे-प्यासे रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सभी तिल्दा लौटे तो वे नाश्ता करने होटल में उतरे, तभी बस ड्राइवर बस लेकर चला गया

इस घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने मजबूर होकर पैदल ही ग्राम बोइरझिठी के लिए चलना शुरू किया, जो लगभग रात 10 बजे की बात बताई जा रही है। रास्ते में ग्रामीणों ने “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “भाजपा मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कार्यक्रम में सम्मान और अपेक्षा के साथ गए थे, लेकिन उपेक्षा और भूख-प्यास से त्रस्त होकर लौटे। अब वे ग्राम पंचायत स्तर पर विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *