PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा।
बी.एन.बी. हाई स्कूल में आज बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 4 नवम्बर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस अवधि में बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने और पुरानी प्रविष्टियों का सत्यापन करने का कार्य करेंगे।

बैठक में पांसे सर ने बताया कि नया नाम जोड़ने के लिए आवेदक को परिवार से संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज सदस्यों के लिए विशेष जानकारी भरना आवश्यक रहेगा। वहीं, बाहरी क्षेत्र से नए मतदाता जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेज़ों में से किसी एक की आवश्यकता होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची सत्यापन फार्म में वर्ष 2003 की सूची की जानकारी के साथ-साथ वर्ष 2025 की अद्यतन जानकारी भी भरी जाएगी। इसके अतिरिक्त, नवीनतम रंगीन फोटो (सफ़ेद बैकग्राउंड) लगाना अनिवार्य किया गया है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
