तिल्दा नेवरा मे स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई

राजनीति

PNBCG NEWS TILDA NEORA


तिल्दा नेवरा में स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने दिया संदेश — गंदगी फैलाने पर ₹1000 जुर्माना, सूचना देने वाले को ₹500 इनाम

तिल्दा नेवरा | 06 नवम्बर 2025
नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा के नेतृत्व में आज स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नगर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित करना रहा।

रैली का शुभारंभ गांधी चौक नेवरा से किया गया, जो सुभाष चौक, अग्रसेन चौक, सिंधी कैंप, बनियापारा, स्टेशन रोड होते हुए एचडीएफसी बैंक के पास संपन्न हुई। इस जनजागरण रैली में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

रैली के दौरान अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने नगरवासियों से अपील की कि—

“हर व्यापारी अपनी दुकान पर डस्टबिन अवश्य रखें, सफाई दीदी या कचरा वाहन जब आएं तो कचरा उन्हीं को दें, सड़कों, नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। नगर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि—

“गंदगी फैलाने वाले व्यक्ति पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा, वहीं गंदगी फैलाने की सूचना देने वाले जागरूक नागरिक को ₹500 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।”

अध्यक्ष ने नगरवासियों से कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और दुकान के आस-पास सफाई पर ध्यान देगा तो पूरा शहर स्वच्छ बनेगा।

रैली में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मण्डल अध्यक्ष मनोज निषाद, पार्षद जयेश पैकरा, सतीश निषाद, ईश्वर यदु, विनोद नेताम, लक्ष्मी नगवानी , दिनेश साहू, श्रीमती पारुल अग्रवाल, डॉ. खुमान वर्मा, सौरभ जैन, नरेंद्र शर्मा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदीगण शामिल थीं।

रैली के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ तिल्दा-नेवरा का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसमें अपना योगदान देगा।


स्रोत: नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा / स्थानीय संवाददाता
प्रकाशन तिथि: 06 नवम्बर 2025


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *