ओव्हर ब्रिज के नीचे अवैध शराब बिक्री करते सोनू उर्फ हरीश कुमार गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

उसी ओवर ब्रिज के निचे सट्टा का खेला सालो से हो रहा है परन्तु कार्यवाही से पुलिस परहेज कर रहे है क्यों?

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.660 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

तिल्दा नेवरा, रायपुर | 06 नवम्बर 2025
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत सासाहोली ओव्हर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बिक्री की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग ब्राण्ड की कुल 18.660 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹17,000 बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी पिता गोपीचंद नसानी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 498/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संयुक्त पुलिस कार्रवाई


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मुखबीर की सूचना पर मौके पर दबिश दी और आरोपी को थैलों में रखी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट), उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. संजय मरकाम, अमित घृतलहरे, उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सउनि अमिला नाग, आर. किशोर शर्मा एवं सतीश कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय स्तर पर उठे सवाल


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सासाहोली ओव्हर ब्रिज के नीचे लंबे समय से अवैध गतिविधियां, जैसे सट्टा संचालन आदि, चलने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसके बावजूद अब तक किसी बड़ी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *