छत्तीसगढ़ महतारी और महापुरुषों के अपमान के खिलाफ जताया आक्रोश
PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा।
छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश के महान पुरखों के सम्मान पर लगातार हो रहे अभद्र और आपत्तिजनक बयानों के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिल्दा नेवरा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
पहला मामला रायगढ़ निवासी विजय राजपूत से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर परम पूज्य गुरु घासीदास जी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

दूसरा मामला दीपक लालवानी का है, जिसने छत्तीसगढ़ महतारी के विरुद्ध गाली-गलौज कर प्रदेशवासियों की आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाई।
तीसरा मामला कोरबा निवासी जिमी अग्रवाल का है, जिसने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार छत्तीसगढ़ के महापुरुषों और स्वाभिमान पर आघात किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, इसकी पहचान को धूमिल करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जा सकता।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
पार्टी ने कहा कि वह सदैव छत्तीसगढ़ के पुरखों, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए तत्पर है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
