PNBCG NEWS TILDA NEORA
भाटापारा।
समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सेमरिया घाट मेले में आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर भयभीत कर रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी रोहित लहरे (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बिजराडीह, थाना भाटापारा ग्रामीण) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया है।
समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिली सूचना पर यह सफलता मिली है। इस हेल्पलाइन की मदद से पुलिस को लगातार अपराधियों की धरपकड़ में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
