PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
तिल्दा-नेवरा: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुरानी बस्ती नेवरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुरानी बस्ती के नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वृक्षारोपण का आयोजन साहू समाज भवन के बाजू, दाएं ओर स्थित शासकीय भूमि पर किया गया, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण था, बल्कि उस शासकीय भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखना भी था

।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका पार्षद एवं पूर्व सभापति पोषण वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुकदव वर्मा, पार्षद सतीश निषाद, शहर उपाध्यक्ष नरेन्द्र लहरी, भाजयुमो उपाध्यक्ष विकास वर्मा,अरविन्द वर्मा
दुर्गेश कुमार, मुरली यादव, करण वर्मा, पप्पू निर्मलकर, भीषण लहरी, गजेन्द्र दिलचंद साहू, गोपाल वल्द सीताराम,सचिनसंघरे चेतन साहू, करण, अर्जुन, प्रकाश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस कार्य को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
