PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा, 21 नवंबर 2025।
रायपुर पुलिस के ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 52 पौवा देशी मसाला शराब और 210 ग्राम गांजा जब्त किया है।
लेकिन दूसरी ओर, सिमगा रोड तिल्दा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खुलेआम चल रहे सट्टा बाजार पर कोई कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
शराब और मादक पदार्थों पर कार्रवाई
- देवार पारा तिल्दा—27 पौवा शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने वार्ड 15 देवार पारा में राजपाल देवार के घर दबिश दी। कार्रवाई में 27 पौवा देशी मसाला शराब और बिक्री रकम ₹370 जब्त कर धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
- ग्राम भूमिया—महिला आरोपी से 25 पौवा शराब बरामद
रात में की गई दूसरी कार्रवाई में वैष्णवी पारधी के कब्जे से 25 पौवा शराब और ₹300 की बिक्री रकम जब्त की गई। आरोपिया को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
- 22 मील चौक से 210 ग्राम गांजा जब्त
सुबह मुखबिर सूचना के बाद बस से उतर रहे इंदु सतनामी को पुलिस ने पकड़ा। उसके बैग से 210 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पर बड़ा सवाल — सट्टा बाजार पर कार्रवाई कब?
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि सिमगा रोड तिल्दा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से सट्टा बाजार संचालित है, जिसकी जानकारी पूरे क्षेत्र को है।
लोगों का आरोप है कि—
यहां धड़ल्ले से सट्टा चलता है,
लेकिन न पुलिस की दबिश होती है,
न कोई मुखबिर की सूचना जाती दिखाई नहीं देती है।
जनता का सवाल सीधा है:
“शराब और नशे पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन सट्टा बाजार पर पुलिस चुप क्यों?
क्या यहां कोई सेटिंग या ‘हफ्ता सिस्टम’ तो नहीं चल रहा?”
स्थानीयों ने स्पष्ट कहा कि पुलिस यदि नशे पर कार्रवाई कर सकती है,
तो सट्टा माफिया पर भी तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए,
ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।
अभियान के नेतृत्वकर्ता अधिकारी

यह कार्रवाई रायपुर रेंज आईजी श्री रजनेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, एवं सीएसपी विधान सभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
संचालन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी सहित पुलिस टीम—उपनिरीक्षक अरुण भोई, प्र.आर. सुशील पांडे, प्र.आर. जालम सिंह साहू, आरक्षक जीतेंद्र, संदीप, दीपक, महिला आरक्षक किरण और पूजा का योगदान रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
