स्कूटी से हो रही थी तस्करी और बिक्री, 20 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त
लवन। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत थाना लवन पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खम्हरिया रोड नहर पार, लवन में घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.059 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG22 AE 6375 और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 लवन थाना लवन बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
