PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा-नेवरा। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। रायपुर जिला तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरोरा स्थित हाईस्कूल मैदान में हुई इस प्रतियोगिता में बारह गांव के 31 स्कूलों से लगभग 650 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में तिल्दा, सिमगा, धरसीवां तहसील के अंतर्गत आने वाले सरौरा, सांकरा, ओटगन, परसदा, भुरसुदा, बिलाडी, बुंदेली, बिनेका, हथबंद, केसदा, रिंगनी, नेवधा, कुथरैल, रैता सहित अन्य गांवों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना कौशल प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की सफलता में प्रमुखों का योगदान

क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष रूप से योगदान देने वालों में—
श्रीमती शीतल गोयल (सीएसआर प्रमुख)
श्रीमती उमेश्वरी विश्राम साहू (सरपंच, सरोरा)
बसंत सिंह विनोद (उपसरपंच, सरोरा)
तान सिंह बंछोर (उपप्राचार्य, मिडिल स्कूल सरोरा)
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के अधिकारी: दुर्गेश आडिल (सहायक उपाध्यक्ष), एम. जी. के. मूर्ति (महाप्रबंधक), चिरंजीत राय, गुलाब साहू, राजकुमार निषाद, सुचिता जैन, लक्ष्मी देवांगन, हिमांचल वर्मा, धनेश साहू, राकेश निर्मलकर, जितेन्द्र वर्मा, किशोर सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।
हथबंद विद्यालय ने जीता “संभव चक्र”
कंपनी के संस्थापक श्री बृजलाल गोयल की सोच को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित संभव स्पोर्ट्स फेस्ट में सभी शासकीय विद्यालयों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई।
प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीतकर हथबंद स्कूल की टीम ने “संभव चक्र” पर कब्जा जमाया।
श्रीमती शीतल गोयल का संबोधन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती शीतल गोयल ने कहा—
“पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर खेलों के प्रति रूझान बढ़ाना है।”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
