PNBCG NEWS TILDA NEORA
नेवरा। ररुहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा क्रमांक-1 के प्रधानाध्यापक एवं संकुल समन्वयक आदरणीय श्री विनोद कुमार वर्मा जी का प्राचार्य पद पर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैसदा) पदोन्नति होने पर सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 को शाला परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में आरआरबी नेवरा क्रमांक-1, प्राथमिक शाला तिल्दा बासटाल, शहीद हेमू कलानी तिल्दा कैंप की तीनों शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने मिलकर वर्मा सर को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे—
- भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ जैन
- वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन
- वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती किरणमई छाबड़िया
- संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी (बीएनबी नेवरा)
- श्री जितेंद्र कुमार जे.एच.ओ.ए. (प्राचार्य शास. उच्च. मा. विद्यालय जोबी)
- समाजसेवी श्री कृष्णमूर्ति ‘किट्टू भाई’
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक-2 से श्री वीरेंद्र टंडन
- प्राथमिक शाला वार्ड 6 से श्री वर्मा सर
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिल्दा बस्ती से श्री बैरागी सर
शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण सहित शाला की रसोइया दीदियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर वर्मा सर को शुभकामनाएँ दीं और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक शाला तिल्दा बासटाल के प्रधानाध्यापक श्री भागीरथी पांसे सर ने किया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
