PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा, रायपुर | 04 दिसंबर 2025
तिल्दा नगर के वार्ड क्रमांक 18 शिक्षक कॉलोनी स्थित तिल्दा सहकारी समिति भवन में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव का किसानों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया है। गौरतलब है कि सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 945 के अनुसार यह समिति पिछले 45 वर्षों से यहाँ संचालित हो रही है और किसानों के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है।
नगर पालिका द्वारा समिति भवन परिसर में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का प्रस्ताव दिए जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों में असंतोष देखा गया। आज इस संबंध में किसानों ने एसडीएम, तहसीलदार, तथा नगर पालिका सीएमओ को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य को रोकने और आंगनबाड़ी भवन के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित करने की मांग की।
किसानों का कहना है कि समिति भवन क्षेत्र कृषि कार्यों, बीज वितरण और जरूरी बैठकों का मुख्य केंद्र है। ऐसे में आंगनबाड़ी बनाने से समिति के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
स्थानीय प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
