PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा-नेवरा।
विकासखंड तिल्दा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 7 दिसंबर 2025, रविवार को FLNAT महा परीक्षा अभियान का सफल आयोजन किया गया। पूरे विकासखंड में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 930 महिलाओं व 186 पुरुषों सहित कुल 1116 नव-आसाक्षर परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया।
धान कटाई का व्यस्त कृषि सीजन होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति बेहद सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली। इसमें विशेष आकर्षण रहा 80 वर्षीय दंपत्ति का, जिन्होंने उत्साहित होकर परीक्षा में शामिल होकर दूसरों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए
- विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास,
- विकासखंड नोडल अधिकारी श्री भागीरथी पानसे,
- सहायक नोडल अधिकारी श्री शिव प्रसाद बर्मन
के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की गई।

इस महा अभियान को सफल बनाने में सभी संकुल संयोजक, प्रधान पाठक एवं शिक्षकगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वयंसेवी शिक्षकों ने भी गांव-गांव जाकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने में सहयोग दिया।
मोहगांव केंद्र में उपसरपंच श्रीमती प्रभा वर्मा ने विशेष रुचि लेते हुए शिक्षार्थियों को केंद्र तक लाने में सहयोग प्रदान किया, जिससे वहां उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह महा परीक्षा अभियान ग्रामीण शिक्षा जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
