PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा को मिलेगा नया नेतृत्व
तिल्दा नेवरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल को राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा द्वारा विश्वास और सम्मान के साथ की गई।
घनश्याम अग्रवाल की इस नियुक्ति से न केवल संगठन को सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है, बल्कि तिल्दा नेवरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।
नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल का सामाजिक क्षेत्र में लंबा और प्रभावशाली योगदान रहा है। वे वर्षों से जनहितकारी कार्यों, सामाजिक जागरूकता अभियानों तथा धार्मिक आयोजनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं, जिससे नगर की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिली है।
उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व गुणों को देखते हुए उपभोक्ता संरक्षण संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे इस नई जिम्मेदारी में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हेतु निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर दास जी साहू, प्रदेश महासचिव (छत्तीसगढ़) ने कहा कि

“घनश्याम अग्रवाल जैसे समर्पित, अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्ति का संगठन से जुड़ना उपभोक्ता अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा और ऊर्जा देगा।”
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण संगठन एक पैन इंडिया संगठन है, जो देशभर में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, जागरूकता फैलाने तथा गलत दुकानदारों, फर्मों और कंपनियों के विरुद्ध उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में तिल्दा नेवरा में आयोजित सीहोर वाले परम संत श्री प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के मुख्य आयोजक भी समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल ही थे, जिसे नगरवासियों का व्यापक समर्थन और सराहना मिली थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
