स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल

तिल्दा नेवरा।
12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा में भव्य कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन (पार्षद वार्ड क्रमांक 21, तिल्दा), मुख्य वक्ता श्री गोपाल प्रसाद वर्मा (नगर संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तिल्दा-नेवरा), विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ जैन (उपाध्यक्ष, भाजपा तिल्दा शहर), विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


मुख्य वक्ता श्री गोपाल प्रसाद वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाना युवाओं को राष्ट्र, समाज एवं देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वदेशी, स्व-व्यवसाय, स्व-उद्योग एवं स्वावलंबन की भावना को अपनाने पर बल दिया।
विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आचार्य दीदियों द्वारा “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। यह दौड़ विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर तिल्दा बस्ती के मौली मंदिर, मिशन कॉलोनी होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौड़ का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादन, स्वदेशी उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन द्वारा 10 जनवरी को आयोजित हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *