दीपका पुलिस को बड़ी सफलता नागिनझोरखी हत्याकांड की गुत्थी चंद घंटों में सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नागिनझोरखी में हुई युवती की निर्मम हत्या के मामले में दीपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या कारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


आरोपी का विवरण –


राहुल जोगी, पिता परसन जोगी, उम्र 25 वर्ष
निवासी – बांधाखार, थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
हाल मुकाम – सिरकी खुर्द, थाना दीपका, जिला कोरबा


घटना का संक्षिप्त विवरण –


प्रार्थी रामकुमार साहू, पिता रामविलास साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, नागिनझोरखी, थाना दीपका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को शाम 6:00 से 7:00 बजे के मध्य उनकी पुत्री नम्रता साहू (उम्र 23 वर्ष) को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में अकेला पाकर घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से चेहरे, गला एवं गर्दन पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 103(1), 331(8) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस की कार्रवाई –


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राहुल जोगी को बाघा बॉर्डर हरदीबाजार रोड, दीपका के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने मृतिका को घर में अकेला पाकर हत्या की।
आरोपी के मेमोरण्डम कथन पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार कत्ता एवं घटना के समय पहने हुए कपड़े जप्त किए गए।


न्यायिक कार्रवाई –


आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस टीम का नेतृत्व –
यह संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *