तिल्दा-नेवरा थाना आवासीय परिसर में शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न

धार्मिक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

तिल्दा-नेवरा थाना आवासीय परिसर में शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न

तिल्दा-नेवरा। नगर के तिल्दा-नेवरा थाना आवासीय परिसर में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह अत्यंत शुभ, पावन एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह मंदिर थाना परिसर में निवासरत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए आस्था, आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।
मंदिर निर्माण का उद्देश्य कर्मठ एवं अनुशासित पुलिस जीवन के बीच धर्म, संयम, सद्भावना तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व विधिवत शुद्धिकरण, कलश स्थापना, हवन, रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा शिवलिंग में प्राण-प्रतिष्ठा कर भगवान शिव का आह्वान किया गया, जिससे संपूर्ण थाना परिसर “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रों से शिवमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव से कर्तव्यनिष्ठा, साहस, न्यायप्रियता तथा जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने की कामना की।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें नगर सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के साथ पुलिस विभाग के विकास देशमुख, बी.एल. देवांगन, शंकरलाल वर्मा, पुनीत राम साहू, मधुसूदन वर्मा, लोकेश नायक, आलोक शर्मा, संदीप सिंह, किशोर शर्मा, कुलदीपक, फागू मनहरे, मुकेश नायक, प्रमोद सेन, जनक लाल बंदे, गुलाब वर्मा, जितेंद्र साहू, राजेश शिकरवार, तिल्दा-नेवरा के समस्त पुलिस परिवार, नगर के जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारीगण, पत्रकारगण सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
तिल्दा-नेवरा थाना परिसर में निर्मित यह शिव मंदिर आने वाले समय में आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनकर सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *