PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
भाटापारा (1 अगस्त 2025): छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई समाधान सेल द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
समाधान सेल की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता
समाधान सेल को हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर इलाके में एक मकान के भीतर जुए का अड्डा संचालित हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
सुशील थरानी के मकान से पकड़े गए आरोपी
जुए का यह अड्डा आदर्श नगर भाटापारा निवासी सुशील थरानी के मकान के अंदर संचालित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से ₹49,970 की नगदी, 09 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
कुल ₹1.07 लाख से अधिक का माल ज़ब्त
पुलिस ने सभी आरोपियों से कुल ₹1,07,470 मूल्य का सामान, जिसमें नगद, मोबाइल और ताश की गड्डियाँ शामिल हैं, जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1. सुशील थरानी (48 वर्ष) – आदर्श नगर, भाटापारा
2. मोहित शोभवानी (21 वर्ष) – बजरंग वार्ड, भाटापारा
3. अमन दवानी (26 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा
4. दीपक उर्फ दीपू शोभवानी (28 वर्ष) – आदर्श नगर, भाटापारा
5. राजा ठाकुर उर्फ योगेश (28 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा
6. इंदर शोभवानी (27 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा
7. रवि वाधवानी (32 वर्ष) – आदर्श नगर, भाटापारा
8. धनराज हबलानी (52 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा
9. सौरभ तलरेजा (27 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा
10. अनिल दवानी (56 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा
11. जितेंद्र देवांगन (50 वर्ष) – नयापारा वार्ड, भाटापारा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
