ग्राम सीताडबरी में सतनाम सत्संग का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया सत्संग का रसपान

धार्मिक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

छुईखादन / खैरागढ़–गांडई।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम सीताडबरी, विकासखंड छुईखादन, जिला खैरागढ़–गांडई में सतनाम सत्संग नागपुर (महाराष्ट्र) के तत्वावधान में श्रीमान हेमराज टंडन के निवास पर भव्य सतनाम सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने सत्संग में सहभागिता कर आध्यात्मिक ज्ञान का रसपान किया।
सत्संग कार्यक्रम में दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, रायपुर, नागपुर, कवर्धा एवं बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु उपस्थित हुए।

गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील

सत्संग के दौरान संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। श्रद्धालुओं को “मनखे-मनखे एक बरोबर” जैसे महान मूलमंत्र को अपनाने तथा सत्य, अहिंसा, करुणा, दया, समानता और समरसता के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी गई।

कुरीतियों से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से मानव समाज को मृत्यु भोज, रूढ़िवादी अंधविश्वास, पाखंडवाद एवं मूर्तिपूजा जैसी कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर सत्संग के माध्यम से ही मानव समाज को सही दिशा और गति दी जा सकती है।

संतों व गणमान्यजनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर प्रमुख रूप से
संत महेश रात्रे जी, चैनसिंग देशलहरे, मोहन टंडन, महेंद्र चंदेल, राजेंद्र महिलांगे, खेमू भारती, तुषार चंदेल, संजय, धर्मेंद्र देशलहरे, कमलेश देशलहरे, मनोहर चंदेल, आत्मा जांगड़े, राकेश बंजारे, तामेश्वर मांडले, जागेश्वर मांडले, चंदरमन सिरमोर, श्यामलाल बंजारे, राधेश्याम महिलांगे, दीपक महिलांगे, पिंटू सिरमोर, पंचराम कोसरे, पूनिया रात्रे, पूर्णिमा देशलहरे, सरिता चंदेल, सुशीला महिलांगे, शशि टंडन, मंजू मांडले, मीराबाई बंजारे, हीरा महिलांगे सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

आयोजकों ने दी कार्यक्रम की जानकारी

कार्यक्रम की जानकारी सतनाम सत्संग नागपुर (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष मोहन टंडन सतनामी एवं सचिव महेंद्र चंदेल सतनामी द्वारा दी गई।
यह सत्संग कार्यक्रम सामाजिक समरसता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *