तिल्दा नेवरा कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान समारोह, अपराधों के विरोध में थाना घेराव

धार्मिक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

तिल्दा नेवरा।
तिल्दा नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में शहर ब्लॉक अध्यक्ष अजितेश शर्मा एवं तिल्दा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त बलदाऊ साहू के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र “पप्पू” बंजारे, बलौदाबाजार छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी, बलौदाबाजार के पूर्व विधायक जनक वर्मा, पूर्व सांसद एवं छाया सांसद छाया वर्मा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता व विशिष्ट उपस्थिति में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवादास टंडन, तिल्दा नेवरा नगरपालिका के छाया अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, पार्षद गजानंद वर्मा,सोनू मारकंडे किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन बघेल, ओम ठाकुर, के कृष्णामूर्ति, मोति हिंदुजा, सुनील सोनी, तारण कुर्रे कैलास गाँधी द्वारिका शर्मा अमजद खान आशा यादव सीमा वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ व युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया

अपराधों के विरोध में कांग्रेस का थाना घेराव

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा शहर में लगातार बढ़ रही हत्याओं, अवैध शराब कारोबार, सट्टा बाजार एवं अपहरण जैसी आपराधिक घटनाओं के विरोध में तिल्दा थाना का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का जताया गया आभार

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा कहा गया कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की सुरक्षा, अधिकार और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

तिल्दा नेवरा में कांग्रेस का यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ बढ़ते अपराधों के खिलाफ एकजुट आवाज का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *