भाई बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन उत्साहपूर्वक मनाया गया

धार्मिक

PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल



तिल्दा-नेवरा। भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को तिल्दा-नेवरा सहित देशभर में बड़े हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। पर्व से पहले बाजारों में राखी और मिठाई की दुकानों पर रौनक देखने को मिली। जगह-जगह लगाए गए राखी के स्टालों पर बहनों ने अपने भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार की राखियां और मिठाइयाँ खरीदीं।

रक्षाबंधन के दिन बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई और भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा के बघेल परिवार में भी बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर पारंपरिक रूप से पर्व मनाया। पूरे क्षेत्र में दिनभर रक्षाबंधन का उल्लास छाया रहा।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *