तिल्दा नेवरा: डायल 112 को झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, SDM के आदेश पर भेजा गया जेल

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

तिल्दा नेवरा।
तिल्दा में डायल 112 पर झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से एसडीएम के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
मामला बीती आधी रात का है। रात करीब 1 बजे तिल्दा पुलिस डायल 112 को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें वार्ड क्रमांक 19 निवासी एक युवक ने रेलवे पार तिल्दा बस्ती स्थित मावली माता मंदिर के पास किसी गंभीर अपराध की आशंका जताते हुए तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को मौके पर ऐसी कोई भी स्थिति नहीं मिली, जैसी सूचना कॉल करने वाले युवक द्वारा दी गई थी। पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर मौजूद रही, लेकिन न तो कोई संदिग्ध गतिविधि मिली और न ही सूचना देने वाला युवक वहाँ उपस्थित पाया गया।
पुलिस ने जब सूचना देने वाले मोबाइल नंबर पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, तो नंबर बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और जांच के दौरान भारत ध्रुव, पिता सुखराम ध्रुव, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19 को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया।


न्यायालय में पेशी के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा आरोपी को असामाजिक तत्व मानते हुए जेल वारंट जारी किया गया, जिसके बाद आरोपी को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: Pnbcg News
स्थान: तिल्दा नेवरा

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *