PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
नेवरा, तिल्दा।
आज नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, राम गिधलानी, सुनील सोनी, पार्षद पति नानक छाबड़िया, नीरज राठी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवा दास टंडन, ओम ठाकुर, निखिल मंडले, विजय हीरारामनी, गोवर्धन यदु, राहुल तेजवानी, हिमांशु दीक्षित, गजानंद साहू, गजानंद वर्मा, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विजय हीरारामनी एवं गोवर्धन यदु को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया तथा क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया।
बैठक के पश्चात युवा कांग्रेस नेता निखिल मंडले का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और केक खिलाया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जनों का जोश और एकजुटता साफ दिखाई दी। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
