तिल्दा नेवरा।
तिल्दा नेवरा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 22 स्थित एक बिल्डिंग में छापेमारी की है। जिस घर में पुलिस ने छापा मारा है, वहां महिलाओं द्वारा गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई थी।
मुखबिर की सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला पुलिस बल के साथ तीन वाहनों में मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम घर के भीतर तलाशी अभियान में जुटी हुई थी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं द्वारा थोक में गांजा मंगवाकर पूरे इलाके और शहर में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही नशीली गोलियों की बिक्री किए जाने की भी सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि शाम होते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग जाया करती थी।
इस पूरे मामले में धरसीवा क्षेत्र के एक युवक की संलिप्तता की भी जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किए जाने की खबर है, हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को रवाना किया गया है। पुलिस टीम के लौटने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी।
गौरतलब है कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा के पदभार संभालने के बाद से जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट – पवन बघेल
PNBCG News | तिल्दा नेवरा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
