हथबंद। तक्षशिला पब्लिक स्कूल हथबंद में वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद यादव एवं मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के संचालक, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत जस गीत, देशभक्ति गीत, पंथी नृत्य, सुवा नृत्य एवं राउत नाचा ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कक्षा पहली की छात्रा श्रव्य वर्मा एवं निहारिका नौरंगे द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गीत को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की। उन्होंने छात्रों को गुरुजनों का सम्मान करने एवं बड़ों के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि विद्या वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप ही देश का भविष्य हैं और आपकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक घनश्याम पाटील ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
PNBCG NEWS
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
