PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिले
तिल्दा नेवरा।
स्थानीय बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में कक्षा 9वीं की 55 बालिकाओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, नगर पालिका की वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, समिति सदस्य डॉ. लक्ष्मण साहू, आनंद शर्मा, अमित अग्रवाल, बेबी गोस्वामी, अनीता सक्सेना, सौरभ जैन, सागर पंजवानी, प्रियंक सोनी, गणेश शर्मा, दिलहरण निषाद व सुरेश लखवानी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बालिकाओं का तिलक कर स्वागत किया और साइकिल सौंपी।
साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं लगन से पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ें। वहीं पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि शासन की इस योजना से उन छात्राओं को बड़ी सुविधा मिली है, जो दूरी की वजह से पढ़ाई से वंचित रह जाती थीं। उन्होंने बालिकाओं को शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र कुमार जेहोआश, खूबचंद कश्यप, चुरामन लाल निषाद, सुषमा दुबे, अल्का मिश्रा, किरण साहू, टी. खाखा, कांति बड़ा व सविता वर्मा भी मौजूद रहे। संचालन भगवान सिंह नेताम और नरेंद्र रात्रि के मार्गदर्शन में कक्षा 9वीं की शिक्षिकाओं कुसुम नाग व खुशबू रामटेके ने किया।


बालिकाओं को दी गई गुड टच और बैड टच की जानकारी
विद्यालय परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग तिल्दा नेवरा की परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में सुपरवाइजर मोनिका, पार्वती और रानी सोनी ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की लगभग 150 बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, पोषण, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा बालिका पढ़े- बालिका बढ़े विषय पर जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद रानी सौरभ जैन ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन रहे। अतिथियों ने बालिकाओं से अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने और समाधान अपनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं सुषमा दुबे, अल्का मिश्रा, किरण साहू, तक्षशिला खाखा, कांति बड़ा और सविता वर्मा ने विभिन्न उदाहरणों व प्रश्नोत्तर के माध्यम से छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की रेडक्रॉस प्रभारी कुसुम नाग एवं हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर खुशबू रामटेके की सहभागिता से संपन्न हुआ।
आपके आसपास की समाचार व विज्ञापन PNBCG NEWS के माध्यम से प्रकाशन हेतु संपर्क करें –7240840250,,9302397365


What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
