बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत खरतोरा संडी स्थित खेल मैदान में दिनांक 25 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन प्रतियोगिता का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 1 किलोमीटर फिटनेस रन का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं का निर्णय लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को ₹5000 नगद पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मंत्रीगणों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया

इस अवसर पर 1992 एशियाई चैंपियनशिप में 42 किलोमीटर मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता सुनीता गोदारा ब्रांड एम्बेसडर के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने जुम्बा डांस के माध्यम से पूरे खेल मैदान में उत्साह का संचार किया तथा उपस्थित लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर सैनिकों एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का भाव देखने को मिला।
इस आयोजन में

पी.टी.एस. संघ संरक्षक, अध्यक्ष एवं सचिव,
छत्तीसगढ़ पी.टी.एस. संघ,
जिला कराते संघ बलौदाबाजार,
ब्लॉक एथलेटिक्स संघ,
ब्लॉक कबड्डी संघ पलारी
के पदाधिकारीगणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
