तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं शहर द्वारा 30 जनवरी 2026 को एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर यह सांकेतिक आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण :
दिनांक: 30 जनवरी 2026
समय: सुबह 11:30 बजे
स्थान: कांग्रेस भवन, तिल्दा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी कांग्रेसजनों से अपील की गई है कि वे ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ/विभाग के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं शहर के अध्यक्ष श्री बलदाऊ साहू एवं श्री अजितेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से आयोजित किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
