तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा द्वारा किसानों की धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्का जाम किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजितेश शर्मा एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रदेश के अधिकांश किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। समय पर टोकन नहीं कटना, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था तथा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खरीदी प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के चलते कई धान खरीदी केंद्रों में किसान अपने परिवार के साथ धरने पर बैठने को मजबूर हैं। किसानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी की तिथि कम से कम एक माह बढ़ाने की मांग की है।
इसी मांग को लेकर आज सांकेतिक चक्का जाम कर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
