तिल्दा नेवरा | PNB CG NEWS
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार स्प्रिंगयुक्त बटनदार चाकू जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि जोता रेलवे फाटक के आगे, तिल्दा क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की तस्दीक की
मौके पर आरोपी युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को धमकाता पाया गया, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का स्प्रिंगयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा साहू पिता मेघू साहू (उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 19, तिल्दा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देश पर क्षेत्र में चलाए जा रहे निगरानी एवं बदमाशों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई।
पूरी कार्रवाई निरीक्षक रमाकान्त तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार तथा पेट्रोलिंग आरक्षक किशोर शर्मा एवं कुलदीपक वर्मा द्वारा की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
