NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन की मौत, चालक गिरफ्तार

क्राइम

तिल्दा नेवरा | PNB CG NEWS
रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर स्थित 22 मील चौक, ग्राम भूमिया के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल रिमांड पर भेज दिया है।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात लगभग 8 बजे ट्रेलर (लंबी हाईवा) वाहन क्रमांक CG 10 BJ 5311 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए राह चलते लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
आरोप है कि चालक यह जानते हुए भी कि इस प्रकार के वाहन चालन से मृत्यु की प्रबल संभावना है, उसने तेज रफ्तार में ट्रक चलाया, जिससे यह गंभीर दुर्घटना घटित हुई।

हादसे में तीन की मौत, दो घायल

इस दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मृत्यु हो गई—
मृतक:
घनाराम यदु (35 वर्ष), पिता फेरहा यदु, निवासी ग्राम भूमिया
लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला (39 वर्ष), पिता फिरंता यदु, निवासी ग्राम भूमिया
देवेंद्र निषाद (24 वर्ष), पिता संतोष निषाद, निवासी ग्राम भूमिया

घायल:

ओमप्रकाश निषाद (26 वर्ष), पिता बिहारी निषाद, निवासी ग्राम भूमिया
अश्वनी साहू (43 वर्ष), पिता भगवती प्रसाद, निवासी ग्राम बिटकुली, थाना सुहेला
घायलों का इलाज सिमगा एवं रायपुर के अस्पतालों में जारी है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक एवं घायल सभी अपने निजी कार्य से लौटकर घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

चालक गिरफ्तार, लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया

ट्रक चालक की पहचान अरुण कुमार राम (24 वर्ष), पिता महाबीर राम, निवासी मझियाव, थाना मझियायों, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई है।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 105 एवं 125(ए) BNS में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।

वाहन जप्त, नाकेबंदी कर पकड़ा गया ट्रक

घटना के बाद रायपुर (ग्रामीण) पुलिस द्वारा बलौदाबाजार पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी कराई गई, जिसके बाद संबंधित ट्रक को जप्त कर लिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *