PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
रायपुर, 05 सितम्बर 2025 – थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 179 पौवा शोले देशी मसाला शराब (32.220 बल्क लीटर) और एक जुपिटर स्कूटी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में –
- अजय धीवर पिता शीतल धीवर (उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड 10 खरोरा)
- धनेन्द्र भोई पिता श्रवण भोई (उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड 10 खरोरा) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरबंधवा तालाब केसला के पास दबिश दी गई। जांच में आरोपियों के पास से गुटखा के थैले और स्कूटी की डिक्की में रखी हुई शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बाजार कीमत ₹17,900 आंकी गई है, वहीं जब्त जुपिटर स्कूटी की कीमत करीब ₹50,000 है।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा की टीम ने की।
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह शराब वे खरोरा निवासी लुटु उर्फ राजू यादव के लिए ले जा रहे थे। राजू यादव की तलाश जारी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत दर्ज किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
