तिल्दा-नेवरा। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की सुपुत्री माता सहोदरा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम डूमहा धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय झांपी दर्शन मेला का आयोजन इस वर्ष दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2026 को किया जाएगा।
मेला आयोजन को लेकर ग्राम डूमहा में आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मेला समिति के सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया तथा आयोजन की तैयारी की रूपरेखा भी तैयार की गई।
विशेष अतिथि होंगे शामिल
इस वर्ष मेला में विशेष रूप से केबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी, गुरु सौरभ साहेब जी (माननीय सभापति, जिला पंचायत रायपुर), श्रीमती टाकेशवरी मुरली साहू जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत आरंग) सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
भोजन भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेला के दौरान लगातार दो दिन तक भोजन भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में श्री लक्ष्मण दीवान, पवन कुर्रे, गणेश घृतलहरे, मोहर दास रातरे, पंडित दिलीप शास्त्री, कृष्णा महिलांग, कामता संपन्न, अनिल चतुर्वेदी, निखिल राय, शिव कोसले, नारायण पटेला, प्रेम बंजारे, संजय कुर्रे सहित संत समाज उपस्थित रहे।
यह जानकारी श्री अमित दीवान जी (संस्थापक, मेला समिति) द्वारा प्रदान की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
