PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
नागपुर (महाराष्ट्र)।
दिनांक 31 दिसंबर 2025 को गुरु घासीदास नगर, नागपुर में सतनाम सत्संग नागपुर महाराष्ट्र के तत्वावधान में अमृत मार्कण्डेय के निवास पर भव्य सतनाम सत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने सतनाम सत्संग का रसपान किया।
सत्संग में श्रद्धालु दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, रायपुर, नागपुर, कवर्धा एवं बिलासपुर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

संतों द्वारा मानव समाज से “मनखे-मनखे एक बरोबर” के मूलमंत्र को आत्मसात करने तथा सत्य, अहिंसा, करुणा, दया, समानता और समरसता के मार्ग पर चलने की अपील की गई।
सत्संग के माध्यम से समाज को मृत्यु भोज, रूढ़िवादी अंधविश्वास, पाखंडवाद एवं मूर्तिपूजा जैसी कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित कर नई दिशा और गति देने में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संत महेश रात्रे जी, चैनसिंग देशलहरे, मोहन टंडन, महेंद्र चंदेल, राजेंद्र महिलांगे, खेमू भारती, तुषार चंदेल, संजय, धर्मेंद्र देशलहरे, कमलेश देशलहरे, मनोहर चंदेल, आत्मा जांगड़े, राकेश बंजारे, तामेश्वर मांडले, जागेश्वर मांडले, चंद्रमन सिरमोर, श्यामलाल बंजारे, राधेश्याम महिलांगे, दीपक महिलांगे, पिंटू सिरमोर, पंचराम कोसरे, पूनिया रात्रे, पूर्णिमा देशलहरे, सरिता चंदेल, सुशीला महिलांगे, शशि टंडन, मंजू मांडले, मीराबाई बंजारे, हीरा महिलांगे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी सतनाम सत्संग नागपुर महाराष्ट्र के अध्यक्ष मोहन टंडन सतनामी एवं सचिव महेंद्र चंदेल सतनामी द्वारा दी गई।
इस अवसर पर संत महेश रात्रे जी ने सभी मानव समाज एवं देशवासियों को वर्ष 2025 की विदाई एवं नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख, शांति और समृद्धि के लिए बाबा जी से आशीर्वाद लिया।
जय सतनाम।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
