ग्राम खेरधा (जामुल) में गुरु अमरदास सेवा समिति के तत्वावधान में दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को शाम 05 बजे से एक दिवसीय भव्य सतनाम सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में नागपुर (महाराष्ट्र) से संत समाज का पावन आगमन होगा। सत्संग के माध्यम से सत्य ज्ञान, सत्संग, सतनाम नाम और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा।
समिति ने क्षेत्र के समस्त संत समाज एवं सतनाम प्रेमी श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
– स्थान: ग्राम खेरधा (जामुल)
– दिनांक: 07/02/2026 (शनिवार)
– समय: शाम 05:00 बजे
– आयोजन: एक दिवसीय भव्य सतनाम सत्संग
– विशेष: नागपुर (महाराष्ट्र) से संत समाज की उपस्थिति
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
