सूने गोदाम में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 52 हजार का सामान और मोपेड जप्त

क्राइम

(रायपुर ग्रामीण)। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सूने गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाईल सहित कुल 52,000 रुपये की जप्ती की है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड भी जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15.02.2026 को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर, कॉपर और एल्युमिनियम चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

बहेसर रोड पर संदिग्ध हालत में पकड़े गए

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बहेसर रोड, तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड पर सवार एक युवक और दो महिलाओं को तीन बोरियों में सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में रोका। पूछताछ में तीनों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई सामग्री और वाहन को जप्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

जप्त सामग्री

01- कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर, क्वाईल (कीमत 52,000 रुपये)
02- टीवीएस एक्सल मोपेड CG 04 PL 283 (कीमत 15,000 रुपये)
 आरोपी नाम-पता

आरोपी नाम-पता

सूरज देवार, पिता टिंगली देवार, उम्र 20 वर्ष
पता: दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती रूपा देवार, पति सूरज देवार, उम्र 28 वर्ष
पता: दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती आपा देवार, पति स्व. राजा देवार, उम्र 25 वर्ष
पता: दलाल तालाब के पास, तिल्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *