ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख नगदी समेत 2.55 लाख का मशरूका जप्त

क्राइम

/रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा (क्रिकेट बेटिंग) संचालित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक किराये के मकान से पकड़ा गया, जहां वह T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,80,000 रुपये नगद सहित मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व सट्टे का हिसाब-किताब सहित कुल 2,55,000 रुपये का मशरूका जप्त किया है।

मुखबिर सूचना पर हुई रेड कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14.04.2026 को थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को सूचना मिली कि कोहका स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर रेड की।
रेड के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया। मोबाइल जांच में आरोपी द्वारा 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया।

जप्त सामग्री (मशरूका)

नगद रकम: 1,80,000 रुपये
03 मोबाइल फोन: 75,000 रुपये
20 बैंक पासबुक
10 चेकबुक
14 एटीएम कार्ड
02 आधार कार्ड
01 पैन कार्ड
01 ड्राइविंग लाइसेंस
06 सट्टा हिसाब-किताब की कॉपी
01 डॉट पेन
01 कैलकुलेटर
✅ कुल जप्त मशरूका कीमत: लगभग 2,55,000 रुपये

अपराध पंजीबद्ध

तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 के तहत
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8
भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2)
के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के बैंक खातों की जांच की जा रही है, साथ ही इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश व पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला
पिता: हुकम सिंह | उम्र: 43 वर्ष
स्थायी पता: माजरा थाना अरबन, जिला रोहतक (हरियाणा)
हाल पता: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, LIG मकान नं. 45-B, कोहका (किराये का मकान), थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *