तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध शराब परिवहन व बिक्री पर लगातार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टीवा मोपेड में भारी मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जोता रेलवे फाटक के पास, तिल्दा में रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपी ठेकला देवार को पकड़ा गया, जिसके पास से अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
जब्त सामग्री
30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब
(कीमत करीब ₹3600)
एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 04 PQ 4365
(कीमत करीब ₹20,000)
पुलिस टीम की भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोई एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
