तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)।
तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले तीन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सासाहोली पानी टंकी के पास कुछ युवकों द्वारा जबरन वाद-विवाद और मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद संबंधित युवक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया।
अनुविभागीय दंडाधिकारी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल निरुद्ध कर दिया गया
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दीपक कुर्रे, पिता राजू कुर्रे, उम्र 20 वर्ष
रूपेश जांगड़े, पिता राजेन्द्र जांगड़े, उम्र 23 वर्ष
शिवा साहू, पिता मेघु साहू, उम्र 20 वर्ष
सभी निवासी तिल्दा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
