तिल्दा–खरोरा मुख्य मार्ग पर हाईवा–कार की जोरदार टक्कर, लगा लंबा जाम डिवाइडर व बायपास नहीं बनने से फिर हुआ हादसा

Fashion दुर्घटना

तिल्दा नेवरा।
तिल्दा–खरोरा मुख्य मार्ग पर आज एक हाईवा और कार के बीच अगल बगल की टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर भारी जाम की स्थिति बन गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आम नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवा वाहन क्रमांक CG-24 R 4467 खरोरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से रॉन्ग साइड में आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG-22 AD 9655 भी खरोरा की दिशा में ही चल रही थी, लेकिन गलत साइड में होने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। सामने से वाहन आते देख हाईवा चालक ने साइड देने का प्रयास किया, तभी पीछे बगल से आ रही कार सीधे हाईवा में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को संभाला तथा यातायात बहाल कराया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि तिल्दा नेवरा में बायपास सड़क की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं तुलसी से दीनदयाल चौक तक तथा दीनदयाल चौक से गुरु घासीदास चौक तक डिवाइडर निर्माण को पूर्व में स्वीकृति भी मिली थी। उस दौरान आसपास की दुकानों के छज्जे हटाने के लिए नोटिस तक दिए गए, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उस समय नगर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष लेमीक्षा डहरिया थीं, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गईं, लेकिन इसके बावजूद डिवाइडर निर्माण का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया। लोगों का साफ कहना है कि यदि सड़क पर डिवाइडर बना होता, तो आज यह दुर्घटना नहीं होती।


हादसे के बाद एक बार फिर तिल्दा–खरोरा मार्ग पर सड़क सुरक्षा, डिवाइडर और बायपास निर्माण की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *