तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 5 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सासाहोली, शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 तिल्दा एवं ग्राम भिलौनी में जबरन विवाद और मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा सभी के खिलाफ जेल वारंट जारी किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जेल भेजे गए आरोपियों के नाम:
(1) होमेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), शिक्षक कॉलोनी तिल्दा
(2) केशव राम साहू (30 वर्ष), वार्ड क्र. 16 तिल्दा
(3) योगेश कोसले (23 वर्ष), सासाहोली
(4) कैलाश राहूजा (20 वर्ष), सासाहोली
(5) दुकालू नारंग (55 वर्ष), ग्राम भिलौनी
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल न हों।
क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी लगातार जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
