हथबंद क्षेत्र में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न

प्रशासनिक

PNBCG NEWS

हथबंद (रायपुर ग्रामीण)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर थाना परिसर हथबंद में शांति समिति की व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कोटवारों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार अनुराग भट्ट ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद पटेल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक में जनपद सभापति अंजू बबलू पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री ईश्वरी मरखंडे, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धीकडे, सद्भावना मंच अध्यक्ष मुबारक हुसैन, सरपंच ढालेश्वरी नरेश अनंत, विश्वनाथ साहू, हरीश वैष्णव एवं दुलेंद्र साहू सहित क्षेत्र के कोटवारगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


तहसीलदार अनुराग भट्ट ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग आपसी सहयोग से इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद पटेल ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों, अवैध शराब बिक्री, जबरन रंग लगाने, तेज ध्वनि में डीजे बजाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं नियमित गश्त की व्यवस्था की गई है।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
होली पर्व को लेकर प्रशासन की सक्रियता से हथबंद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *