होली एवं रमजान को लेकर तिल्दा नेवरा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

क्राइम

तिल्दा नेवरा। आगामी होली पर्व एवं मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह को लेकर 28 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे थाना परिसर तिल्दा नेवरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित सर्व समुदाय के प्रतिनिधि, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, पुलिस मितान एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।
बैठक में त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से परिशांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

महिलाओं एवं बच्चों की गरिमा का ध्यान रखते हुए रंग लगाएं।
कैमिकल युक्त हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें।
मुखौटा पहनकर हुड़दंग न करें।
ध्वनि विस्तारक यंत्र, जुलूस एवं रैली पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
मोटरसाइकिल पर तीन सवारी, प्रेशर हार्न, चिल्लाना व हूटिंग न करें।
धार्मिक स्थलों एवं मवेशियों पर रंग-गुलाल न फेंकें।
होलिका दहन हेतु लकड़ी/पेड़ काटकर चोरी न करें।
शराब, भांग या अन्य नशे का सेवन कर उपद्रव न करें।
अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।
किसी से जबरन चंदा न लिया जाए।
रंग विक्रेताओं को हानिकारक केमिकल युक्त रंग की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई।


बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों को होली एवं रमजान की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पेट्रोलिंग पार्टी, डायल 112 या कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की गई।


पुलिस प्रशासन ने दोहराया — शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *