भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार

क्राइम

समाधान सेल की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 धारदार चाकू जब्त

भाटापारा। समाधान सेल हेल्पलाइन में प्राप्त सूचना के आधार पर भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्ध बाबा शराब भट्टी, भाटापारा के पास दो युवक धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 02 धारदार चाकू बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—


चंद्रकांत यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी के.के. वार्ड भाटापारा
राहुल कुमार बंछोर, उम्र 21 वर्ष, निवासी के.के. वार्ड भाटापारा
पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की मदद से असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और त्वरित कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *