1300 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, भारत सरकार की टीम ने किया केंद्र का दौरा
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का सफल आयोजन रायपुर जिले के विकासखंड धरसीवां में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विकासखंड के 17 परीक्षा केंद्रों में कुल 1300 परीक्षार्थियों ने आकलन परीक्षा में भाग लिया। इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भारत सरकार की टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्रालय के एडल्ट एजुकेशन ब्यूरो की सीनियर कंसल्टेंट सुश्री सुनीता सिंह, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ की सहायक संचालक स्वाति दास, डाइट रायपुर के मुकुंद साहू एवं जिला परियोजना अधिकारी डॉ. कामिनी बावनकर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधान पाठक चंद्रकांत मार्कण्डेय, सरपंच रघुनाथ साहू, उपसरपंच उमेश साहू, पंच पुन्नी बाई, नोडल अधिकारी अरुण देवांगन, संकुल समन्वयक चंद्रकांत कन्नौजे एवं उल्लास प्रभारी शिक्षक चंचल शुक्ला सहित अन्य शिक्षक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने शिक्षार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों से चर्चा कर कक्षा संचालन और अध्ययन-अध्यापन की जानकारी ली। स्वयंसेवी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा दान के इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
राज्य साक्षरता मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्र में की गई व्यवस्थाओं को देखकर निरीक्षण टीम ने संतोष व्यक्त किया।
उल्लास महापरीक्षा का सफल संचालन प्रभारी शिक्षक चंचल शुक्ला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
मुख्य बिंदु:
17 परीक्षा केंद्रों में हुआ आयोजन
1300 परीक्षार्थी हुए शामिल
भारत सरकार की टीम ने किया निरीक्षण
व्यवस्थाओं को लेकर जताया संतोष
स्वयंसेवी शिक्षकों की सराहना
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
