भाटापारा में अवैध शराब गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी, संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई जारी

भाटापारा:
भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने पूरे गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वप्रथम ग्राम तरेंगा में एक आरोपी को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से करीब 40 पाव देसी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपए है, जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की। इसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने संगठित गिरोह के अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया।
पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते अब तक इस गिरोह के कुल 18 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
श्याम सुंदर निर्मलकर (23 वर्ष), निवासी ग्राम सरकीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण
राजेश उपाध्याय (41 वर्ष), निवासी गुरु नानक वार्ड, थाना भाटापारा शहर
राहुल डहरिया (21 वर्ष), निवासी गुरु नानक वार्ड, थाना भाटापारा शहर
दिनेश कुमार कुर्रे उर्फ दिनेश सतनामी (20 वर्ष), निवासी ग्राम कडार, थाना भाटापारा ग्रामीण
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *