ब्रेकिंग न्यूज

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
कवर्धा के एक धान खरीदी केंद्र से 6 हजार क्विंटल धान की हेराफेरी, केंद्र प्रभारी केस दर्ज
कवर्धा: कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में धान खरीदी केंद्र में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. कुकदूर थाना क्षेत्र स्थित कोदवागोड़ान धान उपार्जन केंद्र से करीब 6 हजार क्विंटल धान ग़ायब था. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 39 लाख है.
जांच में खुलासा: प्रशासन की जांच के बाद तत्कालीन प्रभारी रमाशंकर चंद्राकर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है. कलेक्टर के निर्देश पर कुकदूर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सूत्रों के मुताबिक, जब प्रशासन ने जिलेभर के धान उपार्जन केंद्रों की जांच की, तब कोदवागोड़ान केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया. धान न तो गोदाम में मौजूद मिला और न ही उसका कोई पुख्ता दस्तावेज़ था.
प्रभारी के खिलाफ 6 हजार क्विंटल धान की गड़बड़ी को लेकर धारा 316-318 BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
