तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवती ने अपने परिजनों के साथ नेवरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी योगेश कुमार धीवर जिसका पीड़िता से पुराना जान पहचान था ,उसके द्वारा युवती को धमकी चमकी देकर जबरदस्ती दोपहिया वाहन में बैठाकर ग्राम रजिया तालाब मैदान के पास ले जाकर युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया , दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।शिकायत पर नेवरा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी युवक योगेश कुमार धीवर पिता सुखीराम धीवर उम्र 24 वर्ष ग्राम रायखेड़ा निवासी को धारा 64, 351(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
