बच्चों को दिया गया इंटर्नशिप प्रमाण पत्र

शिक्षा

संवाददाता रोहित वर्मा

बच्चों को दिया गया इंटर्नशिप प्रमाण पत्र

खरोरा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगोली विकासखंड तिल्दा जिला रायपुर में नवीन व्यवसायिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वी से 12वीं तक व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत ऑटोमोबाइल एवं आईटी (इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) ट्रेड संचालित किया जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के आदेश अनुसार इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम हर वर्ष कराया जाता है तथा इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रमाण पत्र आज के कार्यक्रम में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के बच्चों को दिया गया। कक्षा ग्यारहवीं तथा कक्षा बारहवीं के ऑटोमोबाइल और आईटी के विद्यार्थियों के द्वारा प्रेम ट्रैक्टर और मोटर पार्ट्स और ऑर्बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन बंगोली में इंटर्नशिप किया गया। वोकेशनल एजुकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम एक प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो छात्रों को व्यावसायिक कौशल प्रदान करने और उन्हें उद्योग में काम करने के लिए तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इंटर्नशिप छात्रों को नए कौशल सीखने और अपने मौजूदा कौशल को विकसित करने में मदद करती है।

छोटे बड़े खबर लगवाने के लिए सम्पर्क करे 7240840250

पवन बघेल तिल्दा नेवरा 7240840250,9302397365

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *